दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, तीन श्रमिक घायल
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ईंट ढोने वाले ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, तीन श्रमिक घायल
- ईंट ढोने वाले ट्रक की टक्कर से मचा हड़कंप, एक श्रमिक की हालत गंभीर; चालक ट्रक लेकर फरार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ईंट ढोने वाले ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
लोनी निवासी नसीम, ताज और राजू बुधवार तड़के करीब चार बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव के लिए निकले थे। उन्हें वहां ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरनी थीं। तीनों दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से होते हुए खेकड़ा की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे खेकड़ा तहसील के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आए ईंट ढोने वाले ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार तीनों श्रमिक घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए खेकड़ा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने राजू के सिर में गंभीर चोटें होने के कारण उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले गए। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए भी फरार ट्रक और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।