पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, परिवार में दहशत

खेकड़ा कस्बे के अहिरान मोहल्ले में पड़ोसियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि धमकियों के चलते उसका परिवार भयभीत है। उसने पुलिस से शिकायत कर परिवार की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, परिवार में दहशत

पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, परिवार में दहशत
- पीड़ित ने पुलिस से लगाई जान-माल की सुरक्षा की गुहार
- कोतवाली प्रभारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर जांच करने की कही बात
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के अहिरान मोहल्ले में पड़ोसियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि धमकियों के चलते उसका परिवार भयभीत है। उसने पुलिस से शिकायत कर परिवार की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अहिरान मोहल्ला निवासी रामपाल ने बताया कि कुछ समय पहले उसका पड़ोसी से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद से पड़ोसी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। रामपाल का कहना है कि उसने संबंधित अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लगातार मिल रही धमकियों से उसका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।