खाटू श्याम और बालाजी के दर्शन के लिए नोएडा से अब प्रत्येक शुक्रवार चार बसें होगीं रवाना

शहर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश शर्मा ने शुरू की चार निशुल्क बसें

खाटू श्याम और बालाजी के दर्शन के लिए नोएडा से अब प्रत्येक शुक्रवार चार बसें होगीं रवाना

तेजस न्यूज संवाददाता

शहर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश शर्मा की तरफ से प्रत्येक शुक्रवार को नोएडा से खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए चार बसों की निशुल्क व्यवस्था की गई है। यह बसें बाबा के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई थीं।

समाजसेवी मुकेश शर्मा ने बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। कई बार लोग आर्थिक स्थिति और परिवहन की उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते धार्मिक यात्राओं पर नहीं जा सकते हैं। ऐसे में हम सभी की कोशिश होती है कि जरूरतमंद और आम लोगों को इस प्रकार की सुविधाएं प्राप्त कराई जा सके। जिससे किसी भी व्यक्ति को केवल संसाधनों के अभाव में अपनी धार्मिक आस्था से जुड़े अवसर से वंचित नहीं रहना पड़ सके। यात्रा के लिए जल्द से जल्द पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक श्रद्धालु कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से सीट बुक करा सकते हैं।

200 श्रद्धालु गढ़मुक्तेश्वर के लिए हुए रवाना

नोएडा के मामूरा, गेझा, हाजीपुर, मोरना और असरगपुर समेत विभिन्न गांवों के करीब 200 से ज्यादा श्रद्धालु गढ़मुक्तेश्वर के लिए रवाना हुए। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश शर्मा की तरफ से नोएडा से गढ़मुक्तेश्वर के लिए निशुल्क बस यात्रा का आयोजन किया गया।