आकाश त्यागी को धमकी पर पंचायत में गरजे यति नरसिंहानंद और नंदकिशोर गुर्जर
बड़ागांव के हिंदूवादी नेता आकाश त्यागी को सोशल मीडिया के जरिए मिली जान से मारने की धमकी के मामले में शनिवार को मां मंशा देवी मंदिर परिसर में पंचायत हुई। पंचायत में डासना मंदिर के महंत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की।
आकाश त्यागी को धमकी पर पंचायत में गरजे यति नरसिंहानंद और नंदकिशोर गुर्जर
- आरोपियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में उमड़े ग्रामीण और हिंदूवादी संगठन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव के हिंदूवादी नेता आकाश त्यागी को सोशल मीडिया के जरिए मिली जान से मारने की धमकी के मामले में शनिवार को मां मंशा देवी मंदिर परिसर में पंचायत हुई। पंचायत में डासना मंदिर के महंत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर धमकी देकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे मामलों में पुलिस को शिकायत की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। पंचायत में समाजसेवी एवं रालोद नेता केटी त्यागी, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, हिंदू युवा वाहिनी गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी समेत कई वक्ताओं ने घटना पर विरोध जताया। उन्होंने प्रशासन से आकाश त्यागी और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान देने की मांग की। पंचायत के दौरान ग्रामीणों ने भी मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। अंत में पंचायत में शामिल लोगों ने मां मंशा देवी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान नीरज त्यागी, जोनी त्यागी, नरेंद्र त्यागी, कन्नू त्यागी, लोकेन्द्र प्रधान, राकेश प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।