प्राधिकरण जल्द तैयार करेगा 70 नए बस शेल्टर
शहर में 13 रूट तैयार किए गए हैं। जिसमें 28 सब रूट भी बनाए गए हैं
विनय जोशी नोएडा
शहर में नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने संयुक्त रूप से सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इन बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए नोएडा प्राधिकरण जल्द ही नए बस शेल्टर बनाने जा रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तरफ से इन बस शेल्टर का सर्व भी कर दिया गया है। जिसकी एक विस्तार रिपोर्ट उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तरफ से तैयार की गई है। जिसमें 70 से ज्यादा बस स्टाप पर शेल्टर बनाए जाएंगे। बस शेल्टर बनने से सवारी धूप और खराब मौसम से भी बच सकेगी।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में 13 रूट तैयार किए गए हैं। जिसमें 28 सब रूट भी बनाए गए हैं। इन सभी रूट पर कई बस स्टाप तैयार किए जाएंगे। जिससे इन सभी स्थानों पर आसानी से सवारी बैठ और उतर सकेंगे। शहर में अभी कोई बस शेल्टर नहीं है। जिससे यात्री बसों की प्रतिक्षा कर सकें। शेल्टर बनने के बाद बसें उन्हीं स्थानों पर रुकेंगी, जहां बस शेल्टर बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक टीम ने रूट का सर्वे तैयार करके उन स्टाफ को चिह्नित करके रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के आधार पर नोएडा प्राधिकरण बस शेल्टर तैयार करेगा। जिसकी एक कॉपी नोएडा प्राधिकरण को भी भेज दी गई है।
बसों का लगातार किया जा रहा संचालनःराजेश कुमार
एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि बसों का संचालन नियमित किया जा रहा है। बसों का रोजाना संचालन होने से धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में भी काफी ज्यादा इजाफा होगा। रात के समय में भी कुछ रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण जल्द ही बसों के लिए शेल्टर तैयार करेंगा।
इन रूटों पर तैयार किए जाएंगे शेल्टर
सेक्टर 52 स्थित मेट्रो स्टेशन, पर्थला, शाहबेरी मोड़, एक मूर्ति, गोल्फ कोर्स, शॉपर्स स्टॉप मॉल, सेक्टर 18 मेट्रो, नोएडा स्टेडियम, रजनीगंधा चौक, परी चौक, जीबीयू, मिर्जापुर, खेड़ा मोड़, फलैदा, सबौता, किशोरपुर, दनकौर, मॉडल टाउन, सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन, बरौला, कुलेसरा, सीआरपीएफ, सूरजपुर, न्यू कलेक्ट्रेट, फेज दो, जिला अस्पताल और छलेरा समेत कई स्टॉप शामिल किए गए हैं।
इन स्थानों पर बने हैं शेल्टर
पार्शवनाथ सोसायटी, बॉटनिकल गार्डन, टेलीफोन एक्सचेंज, सेक्टर 12-22, लोटस वैली, मोहियापुर, बदौली, ग्रेटर नोएडा बॉर्डर समेत कुछ स्टॉप पर शेल्टर की व्यवस्था है।