30 जुलाई को नोएडा में होगा व्यापारियों का महाकुंभःविकास जैन
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल करेगा व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन
नोएडा के सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान संगठन के आगामी युनाव और प्रादेशिक-जिला स्तर पर नई टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू की। इस बैठक में आगामी 30 जुलाई को नोएडा की धरती पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक और विशाल व्यापारी सम्मेलन की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की तरफ से इस महासम्मेलन को व्यापारी कल्याण दिवस का नाम दिया है।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि आगामी 30 जुलाई को नोएडा में होने वाला यह व्यापारी समागम काफी ज्यादा भव्य और अभूतपूर्व होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के केंद्रीय मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक, जीएसटी कमिश्नर, जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर समेत शासन और प्रशासन के कई शीर्ष हस्तियां शामिल होंगी। नए चुनाव की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। इसके तहत प्रादेशिक और जिला स्तर पर नई और ऊर्जावान टीमों का गठन किया जाएगा। संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए 11 संरक्षक और व्यापार जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 5 भामाशाह भी मनोनीत किए जाएंगे।
32 जिलों के कार्यकर्ता लेंगे नई शपथ
आगामी 30 जुलाई को नोएडा में आयोजित होने वाले इस महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के लगभग 32 जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक दिन पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और व्यापारियों के कल्याण के लिए नई शपथ ग्रहण करेंगे। पिछले 7 सालों में व्यापार मंडल द्वारा किए गए कार्यों का विवरण सबसे सामने रखा जाएगा और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर नवनीत गुप्ता, विकास जैन, सचिन गोयल, मनीष शर्मा, शक्ति सिंह, राजेश जिंदल, अंकुल बंसल, आशीष बंसल, नितिन अग्रवाल, अमित गोयल, राजकुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल, राम रतन शर्मा, मनीष गर्ग, मोहन लाल गुप्ता, कपिल लखोटिया, सुभाष गर्ग, विवेक अग्रवाल, मोतीराम और विशाल चौधरी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।