जिला कारागार बागपत का पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार, मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ ने बुधवार को जिला कारागार बागपत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जिला कारागार बागपत का पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
- कैदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था की ली जानकारी
- महिला बैरक, आइसोलेशन वार्ड और स्पोर्ट्स सेक्शन का किया गया निरीक्षण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार, मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ ने बुधवार को जिला कारागार बागपत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था और बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का गहन परीक्षण किया। उन्होंने महिला बैरक, रसोई घर तथा अस्पताल का भी जायजा लिया और बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। डीआईजी ने जेल प्रशासन को बंदियों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने नवनिर्मित आइसोलेशन वार्ड और स्पोर्ट्स घर का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही बंदियों को कैरम बोर्ड, बैडमिंटन रैकेट और अन्य खेल सामग्री वितरित की गई। निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रशंात मौर्य, जेलर किशोरी लाल गुप्ता, उप जेलर प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।



