भारत विकास परिषद ने किया श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

श्रीमद्भागत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिल रहा

भारत विकास परिषद ने किया श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 33 स्थित नोएडा शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। यह कथा भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित की जा रही है। कथा व्यास पूज्य आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री ने श्रीमद् भागवत महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्री शुकदेव आगमन, श्री कपिल अवतार और श्री शिव-सती चरित के प्रसंगों का रसपूर्ण विवेचन किया गया। वहीं, श्रीमद् भागवत कथा के दौरान डीएसपी ट्रैफिक आरएन मिश्रा और प्रवीण रंजन ने व्यास पीठ को नमन किया।

आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सदाचार की दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शन है। भगवान का स्मरण, कथा श्रवण और पितरों का श्रद्धापूर्वक स्मरण आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस मौके पर भारत विकास परिषद के सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, महिला सहभागिता संयोजिका सुनीता मित्तल, पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक डॉ. टीएन गोविल, शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, विपिन मल्हन, केशव गंगल, एनके अग्रवाल, पंकज जिंदल और मुकुल वाजपेयी समेत कई लोग मौजूद रहे।