डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया सचिन पायलट का स्वागत

गोवर्धन पूजा पर पैतृक गांव पहुंच सचिन पायलट

डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया सचिन पायलट का स्वागत

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा स्थित डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का भव्य स्वागत किया। यह स्वागत समारोह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकुमार तंवर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। गोवर्धन पूजा पर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। गौरतलब है कि गोवर्धन पूजा के पावन मौके पर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूरे श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोवर्धन पूजा की।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकुमार तंवर ने बताया कि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का प्रत्येक वर्ष गोवर्धन पूजा के मौके पर अपने पैतृक गांव पहुंचना इस बात का प्रतीक है कि वह चाहे कितनी भी बड़ी जिम्मेदारी और मुकाम को प्राप्त कर लें। लेकिन, अपनी जन्मभूमि, मिट्टी, संस्कृति और संस्कारों से उसका जुड़ाव हमेशा बना रहना चाहिए। इस मौके पर रामकुमार तंवर, बबली नागर, दुष्यंत नागर, महकार सिंह तंवर, देवेंद्र भाटी, वंदना अग्रवाल, फिरे सिंह नागर और अमित भाटी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।