अपहृत महिला को पुलिस ने किया बरामद

सलावतपुर खेड़ी गांव के जंगल से मारपीट के बाद कथित रूप से अगवा की गई बसी गांव की महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण करा लिया है।

अपहृत महिला को पुलिस ने किया बरामद

अपहृत महिला को पुलिस ने किया बरामद
- भूमि विवाद में हुई मारपीट, पुलिस ने किया मेडिकल परीक्षण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव के जंगल से मारपीट के बाद कथित रूप से अगवा की गई बसी गांव की महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण करा लिया है।
जानकारी के अनुसार, बसी गांव निवासी बिजेंद्र ने सलावतपुर खेड़ी गांव के जंगल में कृषि भूमि खरीदी थी। इस भूमि को लेकर उसका पड़ोसी किसान से विवाद चल रहा था। बिजेंद्र का कहना है कि चार नवंबर को जब वह घर से बाहर था, उसी दौरान पड़ोसी किसान ने उसकी जमीन पर कब्जा करते हुए खेत में पानी भर दिया। सूचना मिलने पर उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्री विरोध करने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पड़ोसी किसान व उसके परिजनों ने परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसकी पत्नी को जबरन उठा ले गए। बिजेंद्र ने मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ ही मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर पत्नी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि महिला को बरामद कर लिया गया है और उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। प्राथमिक जांच में मामला अपहरण का नहीं बल्कि भूमि विवाद से जुड़ी आपसी मारपीट का पाया गया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।