घर से किशोरी गायब, दो युवकों पर भगा ले जाने का आरोप

खेकड़ा कस्बे की नालापार बस्ती से एक 13 वर्षीय किशोरी के अचानक गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोस में डीजे बजाने वाले युवक और उसके साथी पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों तथा किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

घर से किशोरी गायब, दो युवकों पर भगा ले जाने का आरोप

घर से किशोरी गायब, दो युवकों पर भगा ले जाने का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की नालापार बस्ती से एक 13 वर्षीय किशोरी के अचानक गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोस में डीजे बजाने वाले युवक और उसके साथी पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों तथा किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नालापार बस्ती में रहने वाले एक श्रमिक की बेटी दो दिन पहले रात के समय घर से लापता हो गई। अगले दिन परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन की। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पड़ोस में डीजे बजाने वाला युवक और उसका साथी किशोरी को अपने साथ ले गए हैं। परिजनों ने तुरंत कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि श्रमिक की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम किशोरी और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।