जिला कारागार बागपत में लगा विशाल योग शिविर, 250 बंदियों ने किया योगाभ्यास

विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जिला कारागार बागपत में आयुष विभाग की ओर से विशाल योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 250 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

जिला कारागार बागपत में लगा विशाल योग शिविर, 250 बंदियों ने किया योगाभ्यास

जिला कारागार बागपत में लगा विशाल योग शिविर, 250 बंदियों ने किया योगाभ्यास
– योग से निरोगी जीवन का संदेश, बदलते मौसम में बचाव के बताए उपाय
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जिला कारागार बागपत में आयुष विभाग की ओर से विशाल योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 250 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में आयुष विभाग के डा. समीम अहमद, डा. शुभम कौशिक और डा. मनीष कुमार सीलोनिया की देखरेख में योग प्रशिक्षक अरुण यादव, अखिल व रोबिन ने बंदियों को विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान योग के जरिए शरीर को स्वस्थ रखने, मानसिक तनाव कम करने और कई गंभीर बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक रोगों से बचा जा सकता है। साथ ही बदलते मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव को लेकर भी बंदियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक डा. अदिति श्रीवास्तव, जेलर प्रशांत कुमार, उप कारापाल कुंदन सिंह, शशिकांत, रविप्रकाश सहित अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य बंदियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।