खेकड़ा में जैन मुनि अनुपम सागर महाराज का ऐतिहासिक मंगल प्रवेश, भक्ति और श्रद्धा में डूबा पूरा कस्बा

शुक्रवार शाम खेकड़ा कस्बा उस समय पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया, जब जैन मुनि अनुपम सागर महाराज ससंघ का नगर में भव्य मंगल पदार्पण हुआ। महाराज श्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरा कस्बा भक्ति, श्रद्धा और मंगल ध्वनियों से गूंज उठा।

खेकड़ा में जैन मुनि अनुपम सागर महाराज का ऐतिहासिक मंगल प्रवेश, भक्ति और श्रद्धा में डूबा पूरा कस्बा

खेकड़ा में जैन मुनि अनुपम सागर महाराज का ऐतिहासिक मंगल प्रवेश, भक्ति और श्रद्धा में डूबा पूरा कस्बा
- बैंड-बाजों, जयकारों और भव्य जुलूस के साथ हुआ स्वागत, उमड़ा जनसैलाब
- आस्था, श्रद्धा और अध्यात्म के महासंगम ने खेकड़ा को बना दिया धर्ममय, हर ओर गूंजे जय जिनेंद्र के स्वर।
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
शुक्रवार शाम खेकड़ा कस्बा उस समय पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया, जब जैन मुनि अनुपम सागर महाराज ससंघ का नगर में भव्य मंगल पदार्पण हुआ। महाराज श्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरा कस्बा भक्ति, श्रद्धा और मंगल ध्वनियों से गूंज उठा।
मुनि अनुपम सागर महाराज मंडौला स्थित जय शांति सागर निकेतन से विहार करते हुए खेकड़ा पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका भक्ति भाव और उत्साह के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत में कस्बे के स्टेट बैंक परिसर से बैंड-बाजों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने मुख्य बाजारों से गुजरते हुए पूरे नगर को धार्मिक माहौल में सराबोर कर दिया। यह विशाल जुलूस शांतिनाथ दिगंबर बड़ा जैन मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं के जयकारों और मंगल ध्वनियों के बीच महाराज श्री का विधिवत मंगल प्रवेश कराया गया। रास्तेभर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संचार दिखाई दिया। मंदिर पहुंचने के बाद गुरु भक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। इस दौरान भक्ताम्बर दीप अर्चना कराने का सौभाग्य संजय जैन और आयुष जैन को प्राप्त हुआ। देर रात वैय्यावृत्ति कार्यक्रम के तहत संतों की सेवा और प्रार्थना की गई। इसके बाद मुनि अनुपम सागर महाराज ने श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए धर्म, संयम, आत्मशुद्धि और आत्मकल्याण पर आधारित प्रेरणादायक प्रवचन दिए। उनके विचारों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान नितिन जैन सहित मनोज जैन, आयुष जैन, राजेश जैन, शुभम, अभिषेक, अतिशय, नमन, प्रियांशु, आर्जव, संयम, वैभव, अक्षय, विकास, दिव्यांश, रजत और अनिकेत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाराज श्री की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।