विधायक ने दिवंगत पत्रकारों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नोएडा मीडिया क्लब समेत शहर की कई हस्तियां हुई शामिल
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 73 स्थित स्मृति वन में नोएडा मीडिया क्लब की तरफ से श्रद्धांजलि सभा और स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक पंकज सिंह और नोएडा मीडिया क्लब के पदाधिकारियों के अलावा शहर की कई सम्मानित हस्तियों ने दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पत्रकारों ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा। पूरा देश जब संकट के दौर से गुजर रहा था। उस समय पत्रकारों ने जोखिम उठाकर लोगों तक सही सूचनाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण काम किया है। दिवंगत पत्रकारों का योगदान समाज और पत्रकारिता जगत के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। इस मौके पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महासचिव जय प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद शर्मा के अलावा चेतना मंच के संपादक आरपी रघुवंशी, मोहम्मद आजाद, विनोद शर्मा, वीरेंद्र मलिक, दीप चौधरी, हरबीर चौहान, राजेश शर्मा, अकरम चौधरी, देव गुर्जर, संगीता चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक शर्मा, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष यूके भारद्वाज, संयुक्त किसान मोर्चा के सुखबीर खलीफात, किसान नेता अशोक चौहान, ओम प्रकाश गुर्जर, अमित अवाना, भाजपा नेता अशोक चौहान और सपा नेता बबलू चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे।