घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने फिनाइल पीकर जान देने का किया प्रयास
खेकड़ा कस्बे की एनबीसीसी कॉलोनी में बुधवार को घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने फिनाइल पीकर जान देने का किया प्रयास
- गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती
- प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली किया रेफर, हालत स्थिर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की एनबीसीसी कॉलोनी में बुधवार को घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बताया गया कि बुधवार को पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान गुस्से में पति ने फिनाइल पी लिया। यह देखकर पत्नी ने भी उससे बोतल छीनकर फिनाइल पी लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में खेकड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, दिल्ली में उपचार के बाद दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। घटना को लेकर कॉलोनी में चर्चा बनी रही।