डीडीआरडब्ल्यूए ने की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक

लॉ एंड ऑर्डर, ट्रैफिक मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी ऑडिट और फायर एनओसी पर हुई चर्चा

डीडीआरडब्ल्यूए ने की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में डीडीआरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की। यह बैठक डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान डीडीआरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस पीके सिंह और एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल) दीक्षा सिंह मौजूद रही।

डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि शहर के लॉ एंड ऑर्डर, ट्रैफिक मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी ऑडिट, फायर एनओसी, शहर में नशे का कारोबार करने वाले, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी का शहर में चलना समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक में सुरक्षा और समन्वय, युवा विकास विजन और सार्वजनिक भागीदारी समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, महासचिव शेर सिंह भाटी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल खन्ना, अनिल सिंह, एसीपी प्रवीण सिंह, एसीपी दीक्षा सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, एमपी सिंह, सेक्टर 35 से राजीव चौधरी, सेक्टर 30 से प्रमोद वर्मा, नव ऊर्जा संस्था से पुष्कर शर्मा, राजनीतिक विश्लेषक नवीन दुबे, अनीता पांडे, पवन शर्मा और संजीव राठौड़ समेत कई लोग मौजूद रहे।