होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज
खेकड़ा कस्बे के पाठशाला रोड स्थित एक होटल में रोटी बनाते समय कारीगर द्वारा थूक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के सामने आने के बाद कस्बे में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने आरोपी कारीगर व होटल मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज
– खेकड़ा के पाठशाला रोड स्थित होटल का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के पाठशाला रोड स्थित एक होटल में रोटी बनाते समय कारीगर द्वारा थूक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के सामने आने के बाद कस्बे में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने आरोपी कारीगर व होटल मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कारीगर रोटी बनाते समय थूक लगा रहा है। लोगों का कहना है कि यह न सिर्फ घिनौना कृत्य है बल्कि सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला भी है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि यह कार्य धर्म विशेष को अपमानित करने और दूसरों की आस्था से खिलवाड़ करने का षड्यंत्र है। गंभीरता को देखते हुए कस्बे के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी है और आरोपी कारीगर व होटल मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।