भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं के पदाधिकारियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का भव्य स्वागत
नोएडा के सेक्टर 35 स्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के पदाधिकारियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार गोयल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार गोयल ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एक स्वच्छ छवि, सरल स्वभाव और सर्वस्पर्शीय राजनीति के लिए जाने जाते हैं। उनके पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से न केवल भाजपा के संगठन को एक नया बल प्राप्त होगा। बल्कि, समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सकारात्मक संदेश प्राप्त होगा। नवाब सिंह नागर का यह कार्यकाल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सामाजिक समरसता के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हो गया। इस मौके पर भाजपा नेता पूनम सिंह, अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल और भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री तुषार गोयल समेत कई लोग मौजूद रहे।

पसमांदा समाज ने किया क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत
नोएडा के सेक्टर 35 स्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष के आवास पर पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के पदाधिकारियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान खान ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एक स्वच्छ छवि, सरल स्वभाव और सर्वस्पर्शीय राजनीति के लिए जाने जाते हैं। उनके पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से न केवल भाजपा के संगठन को एक नया बल प्राप्त होगा। बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सकारात्मक संदेश प्राप्त होगा। नवाब सिंह नागर का यह कार्यकाल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सामाजिक समरसता के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगा।