छत से गिरकर दो वर्षीय बालिका गंभीर घायल, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
खेकड़ा कस्बे के अहिरान मोहल्ले में बुधवार को छत पर खेल रही दो वर्षीय बालिका अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
छत से गिरकर दो वर्षीय बालिका गंभीर घायल, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
- खेलते समय बिगड़ा संतुलन, सिर में आई गंभीर चोट
- परिजन बच्ची को उपचार के लिए दिल्ली ले गए
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के अहिरान मोहल्ले में बुधवार को छत पर खेल रही दो वर्षीय बालिका अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
अहिरान मोहल्ला निवासी विकास की दो वर्षीय बेटी मानवी बुधवार को घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई। बालिका के गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल बालिका को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।