गढ़ी शहदरा का नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ने किया दौरा

पार्कों का सौंदर्यकरण भी नोएडा प्राधिकरण की तरफ से नहीं किया गया

गढ़ी शहदरा का नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ने किया दौरा

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के गढ़ी शहदरा का नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा और वरिष्ठ प्रबंधक रोहित तोगड़ ने दौरा किया। यह दौरा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सुभाष भाटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरे के दौरान गढ़ी शहदरा गांव की समस्याओं को नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा के समक्ष विस्तार से रखा।

ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि नोएडा की स्थापना के समय से ही गांव के पानी की निकासी का रास्ता नहीं बनाया गया है। जिसके चलते गांव में जलभराव की समस्या अक्सर होती रहती है। गांव में स्वच्छता अभियान नहीं चलाए जाने के चलते चारों तरफ गंदगी का माहौल बना रहता है। गांव में सीवरों की सफाई भी पिछले कई सालों से नहीं हुई है। पार्कों का सौंदर्यकरण भी नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अब तक नहीं किया गया है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि गांव की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस मौके पर बीर सिंह प्रधान, कपिल भाटी, विनोद प्रधान और सोनू भाटी समेत कई लोग मौजूद रहे।