रटौल में दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों का धरना

रटौल नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया। कर्मचारियों ने जल्द वेतन दिलाने की मांग की और भुगतान नहीं होने तक काम शुरू नहीं करने की चेतावनी दी।

रटौल में दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों का धरना

रटौल में दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों का धरना
- नगर पंचायत परिसर में धूप में बैठकर जताई नाराजगी, वेतन मिलने तक काम बंद रखने की चेतावनी
- रटौल में दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों का धरना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया। कर्मचारियों ने जल्द वेतन दिलाने की मांग की और भुगतान नहीं होने तक काम शुरू नहीं करने की चेतावनी दी।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने परिवार का खर्च चलाने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। कर्मचारियों ने कहा कि नियमित रूप से काम करने के बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि रटौल नगर पंचायत में चेयरमैन पद को लेकर पिछले कई महीनों से मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कर्मचारियों के मुताबिक इस विवाद के चलते नगर पंचायत के कामकाज और वित्तीय व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। उनका दावा है कि इसी के चलते उनका वेतन भी अटका हुआ है। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक दो माह का बकाया वेतन नहीं मिलता, तब तक वे काम शुरू नहीं करेंगे। धरने में मन्नू, जोगिंदर, नितिन, जितेंद्र, संजय, सुमन, कविता, पूनम, गौरव, शादाब, पंकज, मोनू, नवीन, राहुल, रवि, वीरू, अश्वनी, दानिश समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।