एटीडीसी नोएडा में किया ओडीओपी टूलकिट और वितरण योजना का उद्घाटन
एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट और वितरण योजना कार्यक्रम का उद्घाटन
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा स्थित अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर (एटीडीसी) में एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट और वितरण योजना कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यकारिणी सदस्य ललित ठुकराल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त आईएफएस राजीव कुमार भाटिया, डीसीआई गौतमबुद्ध नगर पंकज निर्वाण, एटीडीसी एनएचओ निदेशक डॉ. नीर चंद्रा और एटीडीसी निदेशक डॉ. नीर सिंह परिहार ने दीप प्रज्वलन किया।

डीसीआई पंकज निर्वाण ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद लाभार्थी अपना व्यवसाय शुरू करने अथवा उसे विस्तार देने के लिए 5 लाख रुपये तक की ऋण सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं, कार्यकारिणी सदस्य ललित ठुकराल ने बताया कि कौशल विकास को रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।