कबाड़ बीनने वाली महिलाओं ने चुराया मेनहोल का ढक्कन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कबाड़ बीनने वाली महिलाओं ने चुराया मेनहोल का ढक्कन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- पाठशाला मार्ग पर बाइक एजेंसी के सामने से चोरी किया ढक्कन
- एजेंसी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के पाठशाला मार्ग पर मेनहोल का ढक्कन चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कबाड़ बीनने वाली महिलाओं ने बाइक एजेंसी के सामने लगे मेनहोल का ढक्कन चोरी कर लिया। चोरी की यह पूरी घटना एजेंसी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश में जुट गई है।
बताया गया कि पाठशाला मार्ग पर एक बाइक एजेंसी के सामने मेनहोल का ढक्कन लगा हुआ था। इसी दौरान वहां पहुंची कबाड़ बीनने वाली महिलाओं ने मौका देखकर ढक्कन चोरी कर लिया और उसे लेकर चली गईं। बाद में एजेंसी मालिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो चोरी की घटना सामने आई। एजेंसी मालिक ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।