यातायात पुलिस ने 4803 वाहनों के चालान, 19 वाहनों को किया सीज

बगैर हेलमेट के 1326 वाहनों के चालान काटे गए।

यातायात पुलिस ने 4803 वाहनों के चालान, 19 वाहनों को किया सीज

नोएडा में यातायात पुलिस की तरफ से रोजाना विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 4803 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि 19 वाहनों को सीज किया गया। जिसमें मैनुअल चालान 2352 और ऑन लाइन द्वारा चालान 2451 किए गए। इसके अलावा 19 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके अळावा बगैर हेलमेट के 1326 वाहनों के चालान काटे गए।


डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़कों पर सबसे ज्यादा मनमानी बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों और गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों ने की है। कई वाहन चालक चालान जमा करने के बदले राष्ट्रीय लोक अदालत का इंतजार करते हैं। जिससे उन्हें जुर्माना कम देना पड़ सके। लेकिन, अब पुलिस ने अपनी रणनीति बदल दी है। जिन चालकों के नाम पर बार-बार चालान हो रहे हैं। उनके नाम और रिकॉर्ड अब परिवहन विभाग के पास भेजे जा रहे हैं। जिससे उनके ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किए जा सकें। अभियान के दौरान विपरीत दिशा में 503, फॉल्टी नंबर प्लेट 402, नो पार्किंग 423, ओवर स्पीड 424, मोडिफाइड साइलेंसर 14 और हूटर प्रेशर हॉर्न 50 के चालान काटे गए।